किसान और व्यापारी भाइयों, कल खरगोन मंडी में मक्के के भाव में 50 से 70 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई और भाव 1420-1700 रुपये के दायरे में बने रहे। आवक में आई गिरावट से शॉर्ट टर्म में बाजार को सपोर्ट दिया है। लोकल लेवल पर पोल्ट्री और स्टार्च इंडस्ट्री की मांग सुधरने से यह तेजी दिखाई दे रही है। वही आज महाराष्ट्र की सांगली मंडी में मक्का का भाव 25 रुपये की तेजी के साथ 1900 से 2025 पर खुला और सह्याद्री स्टार्च पर 20 रुपये की तेजी के साथ 1830 पर मक्का का भाव खुला है। पिछले दो दिनों से मक्का के बाजार में हल्की हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है और बाजार लगभग 50 से 100 रुपये तक बढ़ चुका है। हालाँकि यह तेजी शॉर्ट टर्म के लिए ही दिख रही है, क्योंकि लॉन्ग टर्म पर नजर डालें तो तस्वीर थोड़ी संतुलित दिखाई देती है।

USDA की ताजा रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार पिछले साल जहां मक्का उत्पादन लगभग 3 करोड़ टन रहा था, वहीं इस बार 4.22 करोड़ टन तक पहुंचने की संभावना है। यानी सप्लाई साइड काफी मजबूत है। स्टॉकिस्टों और बड़े व्यापारियों के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जो भाव को बहुत ज्यादा ऊपर जाने से रोक सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल बनी हुई है। चीन द्वारा अमेरिकी मक्का आयात कम करने के बाद अमेरिका की नजर अब भारत के बाजार पर है, लेकिन भारत की तरफ से GM मक्का आयात करने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है और हो सकता है की घरेलू उत्पादन में वृद्धि को देखते हुए सरकार मक्का के आयात को अनुमति नहीं देगी। बाकी जब तक इस पर कोई नोटिफिकेशन नहीं आ जाता, तब तक इंतजार करें। कुल मिलाकर शॉर्ट टर्म में कमजोर आवक और इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण भाव में हल्की तेजी और मजबूती बनी रह सकती है, लेकिन उत्पादन और स्टॉक का बड़ा आँकड़ा देखते हुए लंबी अवधि में बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद कम् कम है। बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होता रहेगा। बाकि व्यापार अपने विवेक से करे