आज होगा OMSS के तहत गेहूं का टेंडर जारी जाने आगे की क्या रहेगी स्थति
किसान और व्यापारी भाइयों, FCI के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज OMSS (खुले बाजार बिक्री योजना) के तहत 1 लाख टन गेहूं की ई-नीलामी की जाएगी, जिसकी बोली 11 बजे शुरू होकर 2 बजे बंद हो जाएगी। OMSS नजदीक आने से गेहूं की कीमतें फिर से 40 से 50 रुपये तक टूट चुकी हैं कल भी दिल्ली मंडी में गेहूं की कीमते 10 रूपये की गिरावट के साथ 2850 पर बंद हुई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज OMSS के तहत दिए जाने वाले गेहूं की मात्रा आधी करके सरकार ने 1 लाख टन कर दी थी, जिससे बोली आज ऊंची लग सकती है। बाजार में यह खबर भी जोर पकड़ रही है कि कल 16 जनवरी को फिर से MTF अपलोड होगा और उसमें सरकार गेहूं की मात्रा बढ़ा सकती है, क्योंकि 1 लाख टन गेहूं की मात्रा खरीदारों के लिए कम है।

दूसरी तरफ फिर से यह खबर फैल रही है कि इस सप्ताह में सरकार एक्सपोर्ट खोल सकती है, पर इसका असर बड़ा नहीं होगा; कीमतों में हल्का-फुल्का सुधार आ सकता है। हमारा मानना है कि अभी सरकार एक्सपोर्ट की जगह OMSS नीलामी में गेहूं की मात्रा को बढ़ाने पर पहले विचार कर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार गेहूं की मात्रा में बढ़ोतरी करती है तो कीमतें 2800 रुपये या उससे भी नीचे जा सकती हैं, और अगर बदलाव नहीं करती है तो जिन खरीदारों को नीलामी में गेहूं नहीं मिला, वे बाजार की तरफ रुख कर सकते हैं जिससे नई मांग बन सकती है और कीमतों में कुछ तेजी आ सकती है। आप सभी यह मान कर चलें कि आगे की तेजी-मंदी सरकार की नीतियों पर निर्भर करेगी और इसका संकेत लगभग 16 जनवरी को अपलोड होने वाले MTF से पता चल जाएगा।