नारनौल में अटेली के गुजरवास गांव में प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर सल्फास की गोलियां खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले 10 मिनट की एक वीडियो भी बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दी। वीडियो में युवक कह रहा है कि मैंने उसके लिए परिवार छोड़ दिया लेकिन अब वह नहीं आ रही है। वह अपनी पत्नी का नाम लेकर कहता है कि तूने एक मां का लाल छीन लिया, तुझे बद्दुआ लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार गुजरवास के अनुज ने 1 साल पहले लव मैरिज की थी। बीते दिन अपनी पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर सल्फास खा लिया। जब लोगों को पता चला कि अनुज ने सल्फास खा लिया तो उसे अस्पताल लेकर गए वहां से गंभीर हालत होने पर जयपुर लेकर गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सल्फास खाने से पहले अनुज ने एक इंस्टाग्राम पर वीडियो डाली जिसमें कह रहा है कि एक साल पूर्व दिसंबर माह में ही उसने पड़ोस के गांव की लड़की से भाग कर शादी की थी।

इसके बाद दोनों कुछ दिन झज्जर रहे फिर अटेली में किराए के मकान में रहने लग गए। जब उसके लड़की हुई तो उसे उसके मां बाप अपने साथ घर लेकर चले गए। इसके बाद वह उसे लाने गया तो उसने बीमार होने की बात कही। वह तीन माह से अपने मायके में रह रही है। वीडियो में युवक भावुक होकर कह रहा है कि तीन माह से अकेला रह रहा है अकेला घर खाने को आता है। युवक वीडियो में कह रहा है कि जब प्यार करने की हिम्मत नहीं थी तो क्यों भागी, क्यों शादी की। उसकी शादीशुदा जिंदगी को उसके परिवार वालों ने खराब कर दी। बता दे कि युवक ग्रुप डी में लगा हुआ था लेकिन जब उसने भागकर शादी की तो नौकरी भी छोड़ दी थी। युवक वीडियो के अंत में कहता है कि मां बाप जैसा प्यार कही भी नहीं मिलता, मम्मी पापा के अलावा कोई नहीं समझ सकता है। भाई बहन सबसे दूर उसने कर दिया उसे बद्दुआ लगेगी। वीडियो में युवक सल्फास की पुड़िया भी दिखता है और अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व उसकी मम्मी पापा को ठहरता है।