गेहूं का भाव 50 रूपये तक तेज होकर पहुंचा 2800 के बिलकुल नजदीक

गेहूं का भाव 50 रूपये तक तेज होकर पहुंचा 2800 के बिलकुल नजदीक

किसान और व्यापारी भाइयों कल हमने गेहूँ की रिपोर्ट दी थी और हमने आपको बताया था कि 10 दिसंबर को गेहूँ के बाजार में तेजी देखने को मिलेगी और गेहूँ का भाव जल्द 2800 रुपये के स्तर तक पहुँच सकता है और हमारी रिपोर्ट 100% सटीक साबित हुई। कल शाम के सत्र में दिल्ली मंडी लारेंस रोड पर गेहूँ की कीमतें 10 रुपये तेज होकर 2790 रुपये पर पहुँच गई हैं। OMSS टेंडर जारी न होने से कुछ ही दिनों में दिल्ली मंडी लारेंस रोड पर गेहूँ का भाव 50 रुपये तक बढ़ गया है और आज या कल में 2800 रुपये तक पहुँच जाएगा। कल देश के प्रमुख बाजारों में आटा, मैदा और सूजी की कीमतें ज़्यादातर स्थिर बनी रहीं। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकांश बाजारों में भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ, और यही हाल राजस्थान और महाराष्ट्र की ज़्यादातर मंडियों का भी रहा। हालाँकि, कुछ क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली, जैसे मध्य प्रदेश और गुजरात की मिलों में कीमतें ₹10 से ₹20 तक मज़बूत हुईं, जबकि गोरखपुर मंडल में आटा, मैदा, सूजी और चोकर सभी के भाव में सबसे ज़्यादा ₹30 से ₹50 तक की बढ़त दर्ज की गई।

इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते तक गेहूँ की बुआई में पिछले साल के मुकाबले काफ़ी तेजी आई है, और अब तक कुल 241 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर गेहूँ बोया जा चुका है, जो पिछले साल इसी अवधि तक हुई बुआई से 24 लाख हेक्टेयर ज़्यादा है। जैसा कि हमने आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि गेहूँ की कीमतों में रुक-रुक कर 25 से 50 रुपये तक का और सुधार हो सकता है। दिल्ली मंडी में गेहूँ का भाव लगभग 2800 रुपये के स्तर पर पहुँचने के बाद एक बार इस स्तर को होल्ड करना चाहिए तभी आगे और कुछ तेजी बन सकती है। बाकि व्यापार अपने विवेक से करे

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon