अनिल विज का फिर चढ़ा पारा बोले- सीधा हो जा, नहीं तो मैं सीधा करूंगा शिकायतकर्ता महिला को दी थी बंद करने की धमकी

अनिल विज का फिर चढ़ा पारा बोले- सीधा हो जा, नहीं तो मैं सीधा करूंगा शिकायतकर्ता महिला को दी थी बंद करने की धमकी

हरियाणा के अंबाला में महिला को थाने में बंद करने वाले पुलिस अधिकारी को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने थाना अध्यक्ष को कॉल किया और कहा कि आपका पुलिसकर्मी महिला को अंदर करने की धमकी दे रहा है, वह शिकायतकर्ता महिला को अंदर करने वाला कौन होता है। इसने कैसे कह दिया कि अंदर कर दूंगा। थाना प्रभारी से सीधे पूछा कि आपका पुलिस कर्मी महिला को धमका रहा है कि मैं तेरे को ही अंदर कर दूंगा, है कौन ये। विज ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसको बोल दो कि सीधा हो जा, नहीं तो मैं इसको सीधा करूंगा। सूई की नोंक में बल होगा, लेकिन इसमें बल नहीं रहेगा।

कुछ दिन पहले ही मंत्री विज ने रेप पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैथल एसपी उपासना को भी फटकार लगाई थी। युवती ने आरोपी की ओर से मिल रही धमकियों के स्क्रीनशॉट भी मंत्री दिखाए थे। इस फटकार के तुरंत बाद मामले में FIR दर्ज की गई थी।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon